लेखनी प्रतियोगिता_ इशारों की भाषा
इशारों की भाषा
इशारों इशारों में जो बात होती है,
उसका मज़ा कुछ अलग ही होता है,
आंखों की आपस में जो बात होती है,
उसका अहसास बहुत खूबसूरत होता है,
बिन एक शब्द कहे, जब समझ जाओ,
एक दूजे के इशारों की भाषा,
तब प्रेम के नए अध्याय की शुरुवात होती है,
तारीफ करने से लेकर, प्यार जताने तक
इशारों की परिभाषा, कितने कमाल करती है।।
प्रियंका वर्मा
13/3/23
sunanda
14-Mar-2023 05:13 PM
nice
Reply
Abhinav ji
14-Mar-2023 07:40 AM
Very nice 👍
Reply
Madhu Gupta "अपराजिता"
14-Mar-2023 05:49 AM
सुंदर 👌👌🌷🌷
Reply